मनातू पलामू। पुलिस ने कार्तिक उरांव उवि से कंप्यूटर और अन्य सामान की चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में मनातू पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामानों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। मनातू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक उरांव उवि के प्राचार्य महाबली दुबे 13 मार्च को चोरी होने के संबंध में लिखित आवेदन दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के क्रम में चोरी किये गये सामानों का मनातू पुलिस पता लगाया। पुलिस ने एक सीपीयू, माउस, की बोर्ड व पावर केबल, नौ थिंक क्लिंट सीपीयू, माउस, की बोर्ड, पावर एडाप्टर, 10 एसीइआर कंपनी का टीएफटी कंपनी का मॉनिटर, 10 पीस आरजे 45 केबल, एक भीजीए एसपीलाइटर, 11 भीजीबी केबल, चोरी में प्रयोग किया एक लोहे का सबल बरामद किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें मनातू थाना के रहेया निवासी जमील खान, टेटर टोला तेतरियाटांड़ के इरफान अहमद व जाहिद खान का नाम शामिल है। छापेमारी में थाना प्रभारी के अलावे पुअनि जितेंद्र मिश्र, पुअनि पंकज कुमार, सअनि प्रभात किरण, सअनि सुखनाथ लोहार, जवान डोमन सिंह, यासीन अंसारी व कौशल कुमार सिंह शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse