एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद क्षेत्र के मदनाडीह में नए लोयाबाद होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान शोरूम के ओनर फुरकान अंसारी ने डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान को बुके देकर सम्मानित किया और उनके आगमन पर आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर शोरूम के मैनेजर स्टाफ ने शोरूम से संबंधित सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस शोरूम के खुलने से लोयाबाद और आसपास के लोगों को अब होंडा के वाहन और सर्विस की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने भी नए शोरूम के खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse