टीम एबीएन, रांची। दिनांक 14 मार्च को रांची जीपीओ में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की गयी कि वैलिडेशन संशोधन के कारण पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा ।
इस मुद्दे को लेकर देश भर में धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट में भी पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा याचिका दायर की गई है जिसकी 17 मार्च को सुनवाई होगी। बैठक में सीजी एच एस रांची में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई और आम सहमति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त निदेशक, सीजी एच एस से 16 मार्च को भेंट करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में साधन कुमार सिन्हा, एम जेड खान, के डी राय, त्रिवेणी ठाकुर, एस पी मंडल, मो शमीम अख्तर एवं रंगनाथ पांडेय शामिल होंगे। 28-29 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित थे। राष्ट्रीय सम्मेलन में रांची से 10, जमशेदपुर से 12, पलामू से 4, हजारीबाग से 6 एवं धनबाद से 3 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक को साधन कुमार सिन्हा, एम जेड खान, गिरिजा नन्द शर्मा, बलदेव साहू, एस पी मंडल, रंगनाथ पांडेय, मो शमीम, त्रिवेणी ठाकुर, के डी राय व्यथित, सैयद अख्तर शाह, परीक्षित सेठ आदि ने संबोधित किया।
मौके पर हसीना ग्रेस तिग्गा, अमिता तिर्की, सोनी परवीन, इसहाक मिंज, सुखदेव राम, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, राजेंद्र महतो, रमेश दुबे आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse