टीम एबीएन, रांची। डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची में फाल्गुन रंग पंचमी उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया।
श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार वृंदावन से मंगाए गए आकर्षक परिधानों और जड़ित आभूषणों से किया गया अलौकिक श्रृंगार की छटा देखते ही बनती थी।रंग गुलाल और पुष्पों के सुगंध से पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति में वातावरण में सराबोर हो उठा। मंदिर में पधारे सभी श्रद्धालुओं को अबीर गुलाल का तिलक लगाया गया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का 256 वां महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, प्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच वितरण गया।
तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा रंग पंचमी पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर-राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी सुरेश भगत, पवन पोद्दार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse