78 साल के हुए गुरुजी, हेमंत ने ऐसे मनाया पिता का जन्मदिन...

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 78 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता आशीर्वाद लिया और बल्कि फूलों का गुलदस्ता देकर ईश्वर से उनके दीघार्यु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया है। हालांकि उनके समर्थकों ने पूरे प्रदेश में कई जगहों पर केक काटा और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। उनके आवास पर कई झामुमो कार्यकर्ता जाना चाहते थे लेकिन कोरोना गाइलाइन को देखते हुए किसी को भी वहां जाने नहीं दिया गया। हालांकि, झामुमो कार्यकर्ता अपने जिले में शिबू सोरेन का जन्मदिन मना रहे हैं। रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में निलय कॉलेज में दिशोम गुरू का 78वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता भीम मुंडा ने शिबू सोरेन के चित्र के सामने केक काटा और उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान गरीब दिव्यांगों को कंबल बांटा गया और खिलाड़ियों के बीच में पोशाक वितरण किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse