लोहरदगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, उप विकास आयुक्त समेत लोहरदगा जिला के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने आज दिनांक 11.01.2022 को प्रीकॉशन (बूस्टर) डोज लिया। इसके लिए विशेष कैंप समाहरणालय स्थित झारनेट वीसी रूम में लगाया गया था। आज प्रीकॉशन डोज लेनेवालों में उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी अमित बेसरा, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीषा तिर्की, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी आकाश कुमार सिंह,समाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक अलमल इंदु उरांव, एपीआरओ आशीष कुमार, आशुलिपिक लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव, मैनेजर आइटी अरूण कुमार, आदेशपाल पितांबर, राघवेंद्र, सुमित समेत अन्य शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेटर अंजु बाड़ा, डाटा मैनेजर नवीन प्रकाश, मेल वार्ड अटेंडेंट सुरेंद्र उरांव उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त ओल्ड मेसो भवन में भी फ्रंटलाईन वर्कर, 60 से अधिक उम्र के व्यक्तियों ने कोविड का प्रीकॉशन डोज लिया। समाहरणालय स्थित झारनेट वीसी रूम में कोविशिल्ड के 50 और को-वैक्सिनकुल 19 समेत कुल 69 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दिया गया। मौके पर उपायुक्त ने अपील की है कि जो भी हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति कोविड वैक्सीन का दोनों डोज ले चुके हों और प्रोटेक्टिव डोज लेने का समय आ चुका है, वे बिना किसी झिझक व डर के कोविड का प्रीकॉशन डोज अवश्य लें। यह टीका हमें कोविड के नये वैरिएंट से लड़ने के लिए हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता तैयार करेगा। उपायुक्त ने कहा कि जिन किशारों की उम्र 15 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो वे अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना वैक्सीन अवश्य ले लें। इसके अतिरिक्त जो भी युवक-युवतियां (18 से 44 वर्ष), 45 वर्ष या इससे उपर, 60 प्लस के व्यक्ति अपना कोविड वैक्सीन नहीं लिये हों वे अपना वैक्सीन अवश्य प्राप्त करें। वैक्सीन से ना सिर्फ आप स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि अपने परिवार व सहकर्मियों को भी कोविड संक्रमित होने भी बचायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse