गुमला। गुमला मंडल कारा में बंद गैंगस्टर सुजीत कुमार सिन्हा के अपने गुर्गों के साथ जेल की चहारदीवारी के भीतर एक जनवरी को पार्टी मनाने का मामला जिले में सुर्खियों में है। सुजीत जेल के भीतर बाहर के सभी ऐशो आराम भोग रहा है। पार्टी मनाने की तस्वीर जिले में वायरल हो गई। जहां अपने गुर्गों के साथ सुजीत पार्टी कर रहा है और महंगे शराब पी रहा है। साथ ही उसके सामने दो हजार व पांच सौ रुपए की गड्डी भी है। उक्त मामले को लेकर मंगलवार को एसडीओ रवि आनंद, डीएसपी प्राण रंजन व थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मंडल कारा में जांच की। जांच में कई बातें सामने आयी हैं। एसडीओ ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंडल कारा में जांच की गई। इस दौरान गैंगस्टर सुजीत कुमार सिन्हा से पूछताछ की गयी, तो उसने पार्टी मनाने की बात कबूल की है। वहीं इस संबंध में कैदियों ने भी पार्टी मनाने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट वे उपायुक्त गुमला को आज शाम सौंप देंगे। एसडीओ ने बताया कि जेल के भीतर सामग्री पहुंचाने की जांच भी हुई, लेकिन किसी ने अपराध नहीं कबूला। लेकिन यह एक गंभीर मामला है। दोषी जेल कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इधर मंडल कारा में गैंगस्टर के पार्टी मनाने का मामला पूरे जिले में सुर्खियों में है और जेल मेनुएल की धज्जियां उड़ाने की बात लोग कर रहे हैं। जेल में बंद गैंगस्टर जेल से ही अपना गिरोह भी चला रहा है और अंदर बैठकर बाहर के व्यापारियों व ठेकेदारों से लेवी की रकम भी भयादोहन कर वसूल रहा है। जेल में पार्टी तो मनाया गया, लेकिन नोटों की गड्डी भी कैसे वहां पहुंच गई, यह जांच का विषय है। जबकि जेल के भीतर आने-जाने वालों और सामानों की बारीकी से जांच होती है। फिर नोटों की गड्डी व शराब के बोतल के जेल के भीतर चला जाना कई सवाल खडेÞ कर रहे हैं। यह बात तो साफ हो गई है कि बिना किसी जेल कर्मी के मिलीभगत जेल के भीतर शराब की बोतल जाना मुनासिब नहीं लगता है। वहीं रुपये का बंडल कई सवालों को जन्म दे रहा है। नोटों का बंडल कैदियों में बांटने की बात गैंगस्टर ने कही : इधर, यह जानकारी मिली है कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने बताया है कि नोटों का बंडल वे जेल में बंद कैदियों के बीच बांट चुके हैं। लेकिन कैदियों ने पैसे मिलने से इंकार किया है। प्रशासन जेल में पहुंचे नोटों की गड्डियों की तलाश में भी जुटी हुई है। आखिर वह पैसा कहां गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse