औचक निरीक्षण कर गुमला उपायुक्त ने जानी सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय की हकीकत

 

गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गुमला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पणन पदाधिकारी का कार्यालय बंद पाया गया व पणन पदाधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने कार्यालय में उपस्थित कर्मियों को मास्क का उचित उपयोग करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान राशनकार्ड संबंधी समस्याओं का निष्पादन कराने आई महिलाओं ने उपायुक्त के समक्ष प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/पणन पदाधिकारी का कार्यालय बंद रहने तथा उनके समस्याओं का निष्पादन नहीं किए जाने की गुहार लगाई। लक्ष्मणनगर निवासी आशा देवी ने बताया कि विगत कुछ दिनों पहले भी वे कार्यालय आई थीं, किंतु कार्यालय में पणन पदाधिकारी अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मंजू कुमारी जिसका विवाह हो चुका है, का नाम राशन कार्ड से हटवाना है। एक अन्य फरियादी सदर प्रखंड के डुमरटोली निवासी मधु मेरीना लकड़ा ने पारिवारिक राशन कार्ड के क्रम संख्या 02 में उनका नाम मधु मेरीना लकड़ा के स्थान पर मधु मेरीना कुजूर दर्ज है, क्रम संख्या 04 में उनकी पुत्री प्रियंका कुजूर के स्थान पर प्रियंका स्मृति कुजूर, क्रम संख्या 05 में आइव कुजूर के स्थान पर आइवी कुजूर, क्रम संख्या 06 में शेनी कुजूर के स्थान पर शाइनी मेघा कुजूर, क्रम संख्या 07 में किती कुजूर के स्थान पर कीर्ति श्रद्धा कुजूर, क्रम संख्या 08 में प्रज्ञा कुजूर के स्थान पर प्रज्ञा साक्षी कुजूर तथा क्रम संख्या 09 में उनके पुत्र निकट कुजूर के स्थान पर प्रणय निकेत कुजूर दर्ज कराने की गुहार लगाई। इसके साथ ही अन्य फरियादियों ने भी आवेदन समर्पित कर अपनी-अपनी समस्याओं के निष्पादन की गुहार लगाई। जिसपर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी फरियादियों से आवेदन प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पणन पदाधिकारी के विलंब से कार्यालय परिसर में आने, फरियादियों की समस्याओं का समय पर निष्पादन नहीं करने तथा कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर फटकार लगाते हुए अपने कार्य पद्धति में सुधार करने तथा समय पर फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने, उन्हें अनावश्यक कार्यालय का चक्कर न लगवाने अन्यथा सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, अंचलाधिकारी कुशलमय केनेथ मुण्डू, पणन पदाधिकारी सहित कार्यालय के अन्य कर्मीगण, फरियादी व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse