मिसाइल का सफल परीक्षण, समुद्र से समुद्र में मार करेगा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज

 

एबीएन डेस्क। भारत ने मंगलवार को आईएनएस विशाखापत्तनम से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल का समुद्र से समुद्र में मार करने वाला स्वरूप है। भारतीय नौसेना के सूत्रों के अनुसार परीक्षण में मिसाइल ने अपनी अधिकतम रेंज के साथ टार्गेट शिप को पूरी सटीकता के साथ निशाना बनाया। भारत ने ये टेस्ट तब किया है, जब चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। वहीं बता दें कि हाल ही में फिलीपींस ने ब्रह्मोस को खरीदने के लिए समझौता किया है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस भारत के साथ-साथ फिलीपींस की नौसेना का हिस्सा बन सकती है। इससे पहले पिछले महीने भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल "प्रलय" का सफल परीक्षण किया था। "प्रलय" 150 से 500 किलोमीटर की मारक क्षमता के साथ, ठोस रॉकेट मोटर और अन्य नई तकनीक से लैस है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse