अमेरिका-ब्रिटेन में कोरोना विस्फोट : US में 6 करोड़ से ज्यादा संक्रिमत व UK में अबतक डेढ़ लाख मौतें

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूरी दुनिया कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण एक नई लहर का सामना कर रही है। ओमिक्रोन वेरिएंट अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। अमेरिका में नवीनतम कोरोना आंकड़े सोमवार तक 6 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं, जो वैश्विक कोरोना संख्या का लगभग 20 फीसदी है। दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है, वहीं दूसरे नंबर पर भारत का नाम आता है। दुनिया के बाकी देशों की तरह ब्रिटेन भी इस समय कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामलों का सामना कर रहा है। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में सबसे बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका में सोमवार तक 6 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फार सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह अपने नए अपडेट में बताया कि देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 60,072,321 पहुंच गई है, वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 837,594 हो गई है। इसके अलावा अगर वैक्सिनेशन की बात करें तो अमेरिका में 516,880,436 लोगों ने वैक्सीन लगवा लिया है। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में अब तक सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों में अकेले अमेरिका में 15 प्रतिशत से अधिक मरीज हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9 नवंबर, 2020 को 1 करोड़ तक पहुंच गई थी। ये 1 जनवरी 2021 को 2 करोड़ की संख्या को पार कर गई जबकि 24 मार्च को 3 करोड़ से ज्यादा और 6 सितंबर को 4 करोड़ और 13 दिसंबर को 5 करोड़ से ज्यादा हो गई थी। दुनिया के बाकी देशों की तरह ब्रिटेन भी इस समय कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामलों का सामना कर रहा है। सरकार ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक 150,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन यूरोप के उन देशों में शामिल है, जो वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्विटर पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए कहा, कोरोना वायरस के कारण हमारे देश में मौत के भयानक आंकड़े सामने आए हैं। सरकार ने बताया कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के 28 दिनों के भीतर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या महामारी की शुरुआत के बाद से 150,057 तक पहुंच गई है। वहीं, रूस अकेला ऐसा यूरोपीय देश है, जहां मरने वालों की संख्या लगभग 315,000 हो गई है। एक काले रंग के बैकग्राउंड वाले मैसेज को शेयर करते हुए जॉनसन ने कहा, जिन्होंने भी कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है, उनमें से हर एक ही मौत उनके परिवारों, दोस्तों और समुदायों के लिए एक गहरा नुकसान है और मेरी संवेदना उनके साथ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse