दावोस दौरा : पैनल चर्चा में महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रहीं कल्पना

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पैनल चर्चा के दौरान मैंने झारखण्ड की अबुआ सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलावों को साझा किया।

किसी भी सरकार का विकास दृष्टिकोण केवल संसाधनों के उपयोग या आर्थिक आँकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमारे राज्य की आदिवासी और सामुदायिक परंपराओं से प्रेरित विकास की सोच भूमि, वन और जल के साथ संरक्षण, उत्तरदायित्व और सहअस्तित्व पर आधारित है।

झारखण्ड सरकार के विकास की परिकल्पना के केंद्र में महिलाएँ हैं, जो परिवार, समुदाय और स्थानीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। वर्षों से महिलाओं द्वारा किए जा रहे श्रम, देखभाल और योगदान को मान्यता देते हुए, झारखण्ड सरकार की पहलें कल्याण से आगे बढ़कर गरिमा, आत्मविश्वास और महिलाओं हेतु अवसर सृजन पर केंद्रित हैं। जब महिलाओं को सम्मान, विश्वास और संसाधन मिलते हैं, तब परिवार मजबूत होते हैं, समुदाय सशक्त बनते हैं और किसी भी राज्य का विकास अधिक समावेशी और टिकाऊ बनता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse