कोडरमा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोविड टेस्टिंग किया जा रहा है ताकि संक्रमित होने पर उन्हें समुचित इलाज किया जा सके। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि कोरोना जांच में 89 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें ट्रू नेट जांच में 13, आरटीपीसीआर जांच में 65 एवं एंटी जेन जांच में 11 कुल 89 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 666 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन एवं डीसीएचसी में 06 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 42 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 672 है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse