बोकारो : कार से खींच हाथियों ने सब्जी विक्रेता को कुचल डाला

 

बोकारो में हाथियों का तांडव, कार से खींचकर सब्जी विक्रेता को कुचला; मौके पर तोड़ा दम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सब्जी विक्रेता को हाथियों ने कार से खींचकर बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं इस घटना ने लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात गोमिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान चंद्र दांगी के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि हाथियों ने पहले कार को नुकसान पहुंचाया और फिर चंद्र दांगी को अपनी सूंड से जकड़ कर गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद हाथियों ने उन्हें बेरहमी से कुचला, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इतने भयावह मंजर को देख लोगों की रुह कांप गयी। 

सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। चंद्र दांगी की मौत से उनके परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक है। परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse