एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आये दिन हाथी किसी न किसी की जान लेने में तुले हुए हैं। आये दिन हाथी के हमले में कोई न कोई अपनी जान गंवा रहा है। ताजा मामला हजारीबाग से आया है जहां जंगली हाथी के हमले में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी।
मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव का है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पति को बचाने आयी पत्नी पर भी हाथी ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse