एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। महिला एवं बाल विभाग परियोजना कार्यालय चाचौड़ा में कलेक्टर के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश अनुसार नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने की।
नवनीत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को संबोधित करते हुए एसडीएम ने उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से और निष्पक्ष होकर कार्य करने के साथ-साथ अन्य विभागों का सहयोग करने की भी करने की बात कही।
साथ ही परियोजना अधिकारी श्रवण कुमार नागले द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता को उनके दायित्व के बारे में समझाया गया। उन्हें उनके कार्य और विभागीय योजनाओं के बारे में समझाया गया एवं विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के ऐप पर कार्य करने का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता को दिया गया। इस प्रशिक्षण में सभी नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्त रही उपस्थिति रही हैं। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भी उपस्थित रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse