टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर सुनियोजित ढंग से हो रहे हमले, हत्याएं, मंदिर पर हमलों की गहरी निंदा की और भारत सरकार से इसे अविलंब रुकवाने की अपील की।
श्री मथारू ने कहा के बांग्लादेश में जिस तरह अस्थिरता है वो भारत के लिए अच्छा नहीं है। प्रधानमंत्री बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव डाल कर वहां के हिंदू अल्पसंख्यक की जान माल और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करायें।
श्री मथारू ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह अल्पसंख्यको को निशाना बनाया जा रहा है भय का वातावरण बनाया जा रहा है वो काफी चिंताजनक है। हमने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार इस पर ठोस और उचित कार्रवाई करे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse