12 मार्च को होगा झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव

 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीख घोषित, इस तारीख को होगा मतदान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नयी कमेटी के गठन को लेकर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। स्टेट बार काउंसिल के अनुसार, 12 मार्च 2026 को राज्यभर के अधिवक्ता मतदान करेंगे। 

18 हजार अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे 

चुनाव प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करायी जायेगी। चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्याशी 10 और 11 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मतदान और मतगणना दोनों ही चरण निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत कराये जायेंगे। 

इस चुनाव में 23 सदस्यीय स्टेट बार काउंसिल कमेटी के लिए मतदान होगा, जिसमें राज्यभर के लगभग 18 हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा वकील भी सक्रिय रूप से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 

शेष पदों पर पुरुष अधिवक्ता अपनी दावेदारी पेश करेंगे 

महिला अधिवक्ताओं को विशेष प्रतिनिधित्व देते हुए 7 सीटें आरक्षित की गयी है, जबकि शेष पदों पर पुरुष अधिवक्ता अपनी दावेदारी पेश करेंगे। चुनाव की तारीख घोषित होते ही अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। 

नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी को होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची 14 फरवरी को जारी होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गयी है और 18 फरवरी को अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse