बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। BIT मेसरा और AICGG द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑर्गेनिज‌मल एनवायरनमेंटल जीनोमिक्स पर दो-दिवसीय सम्मेलन 5–6 जनवरी, 2026 को हुई। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन माध्यम से अपने विशेष क्षेत्रों पर व्याख्यान देने के लिए इसमें भाग लिया। 

प्रो. शर्मीली बापट उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थीं और उन्होंने ज्ञानवर्धक शोध प्रस्तुत किया। प्रो. आई. मन्ना (वी .सी, BIT मेसरा) और प्रो. पार्थ प्रतिम मजूमदार (अध्यक्ष, AICGG) उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। 

दो दिवसीय कार्यक्रम को जीनोमिक्स, जेनेटिक्स, फार्मेसी और पर्यावरण के विषयों पर आधारित चार तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति 6 जनवरी, 2026 को समापन सत्र के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रो. कुणाल मुखोपाध्याय (प्रमुख, बायोटेक विभाग) और डॉ. मनीष कुमार (डीन, प्रवेश, मान्यता और समन्वय) ने की। उत्कृष्ट पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

प्रो. अरुण के. शर्मा के स्मरण हेतु, डॉ. सुचित्रा बनर्जी CMAP, लखनऊ ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. जी. के. मन्ना की स्मृति में प्रो. उषा विजयराघवन IISc, बैंगलोर, ने अपने विचार व्यक्त किए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse