एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मुख्य बिल्डिंग के बिजली पैनल में मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गयी। आग लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गयी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गयी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिये जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ी क्षति टल गयी।
प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं तथा न्यायालय परिसर की विद्युत व्यवस्था की विस्तृत जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse