बालमुकुंद स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान मजदूर की मौत

 

माले ने किया गेट जाम, परिजनों को मुआवजा देने की की घोषणा 

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह ओपी के चतरो में संचालित बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में बीती रात ड्यूटी के दौरान 30 साल के कामागार युवक राजा वर्मा कि मौत हो गई। 

मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ का रहने वाला था। देर रात हुई घटना कि जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अम्बाटांड से बालमुकुंद स्टील पहुंचे। घटना के विरोध में मंगलवार की अहले सुबह भाकपा माले और जेएलकेएम नेताओं सहित परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री का गेट जाम कर दिया। मृतक के शव को गेट के पास रख कर मुआवजा की मांग करने लगे। 

मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन और नेता 

घटना के बाद से ही फैक्ट्री परिसर में तनाव व्याप्त है। खछङट नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने मौके पर पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि परिवार से मिलने तक नहीं आया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित मुआवजे और सुरक्षा पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जायेगा। 

प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा पर सवाल 

झारखंड युवा मोर्चा के नेता हसनैन अली ने भी फैक्ट्री प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा हैं। उन्होंने मांग की है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू किया जाए और पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए स्थायी सहायता सुनिश्चित की जाये।

मौके पर पुलिस तैनात

फिलहाल फैक्ट्री के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है। वहीं, राजा कुशवाहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अन्य मजदूरों में भी अपनी सुरक्षा को लेकर गहरा रोष है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse