गहम नशा को रांची से भगाएंगे, हम बदलेंगे जमाना : सुलोचना शाहदेव

 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला युवा समन्वयक सुलोचना शाहदेव तथा कांके प्रखंड समन्वयक रेणु श्रीवास्तव सहित समन्वय समिति बहिनों रैली में ललकारा और संयुक्त कहा कि हम नशा को रांची से भगायेंगे, हम बदलेंगे जमाना। नारियों जागो, स्वयं को पहचानो, यह नशामुक्ति अभियान स्वर्णिम भारत महाअभियान है। जागरूक होइये, परिवार को मादक द्रव्य व नशा से बचाइये और नवसृजन में जुड़िये। नशे की पेशकश करने पर आप दृढ़ता से ना कहिये। 

अखिल विश्व गायत्री परिवार युगतीर्थ शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में रांची जिलांतर्गत मुख्य शक्तिपीठ रांची धुर्वा सेक्टर टू,अल्कापुरी शक्तिपीठ केंद्र से संयुक्त सान्निध्य में रांची जिला सप्त आंदोलन अभियान समन्वयक टीम द्वारा नशा उन्मूलन रैली मंगलवार को कांके प्रखंड समन्वय समितिगठन के माध्यम से 12 बजे  से बाल संस्कारशाला की नशा उन्मूलन अभियान की शानदार रैली निकाली गयी। पूरा माहौल जोश उल्लास व उत्साह से पूर्ण था। 

इसमें थोड़ा-थोड़ा सोचो-हजार बार सोचो, नशे को बाहर भगाओ, खुशहाली घर में लाओ,व्यसन से मुक्ति पाओ- जीवन में समृद्धि लाओ,गीत गायन संगीत वादन और बैंड बाजे के साथ निकली। बाल संस्कारशाला बालक वृन्द का एक संक्षिप्त नुक्कड़ नाटक दिखाया और उसमें नशे व नशेबाजों के बढ़ते सामाज्य, बिगड़ते परिवार को नाटकीय माध्यम से संदेश दिया कि अब युग परिवर्तन की बेला आई है जागो स्वयं को पहचानों। 

ऐसे नारों व गीतों के साथ ऐ नशा भारत छोडो, व्यसन से बचाओ- सृजन में लगाओ जैसे अनेक नारों, उद्घोषों से गायत्री परिवार कांके प्रखंड से निकलकर अरसण्डे और बोरेया क्षेत्र का नगर भ्रमण करते हुए पुन: ब्लाक स्थित शिव मंदिर परिसर में वापस आया। प्रखंड समन्वय समिति के सदस्यगण एवं शामिल साधक-शिष्यों ने शराब व मादक द्रव्यों से बचने का उपाय व दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला। 

बाल संस्कारशाला विद्यार्थियों ने संकल्प लेकर बताया कि वे भारत को नशामुक्त करने, उसे स्वर्णिम भारत बनने में इस अभियान में साथ देंगे। मौके पर गायत्री परिवार व समन्वय समितिगठन के सदस्यगण इस व्यसन मुक्त अभियान रैली को युग संस्कार युक्त स्टीकर, गायत्री चालीसा, अखंड ज्योति, युग निर्माण सत्संकल्प पाठ, अंग अवयव पाठ के  पवित्र पत्रक वितरित किये गये। 

अंत में संबंधित सप्त आंदोलन समन्वयकों ने सबको उज्जवल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन व शांति-पाठ कर रैली अभियान को सफल बनाने को धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी रांची जिला सप्त आंदोलन के समन्वयक नीरज कुमार और गायत्री परिवार के जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse