हरमू मुक्तिधाम में भागचंद पोद्दार पंचतत्व में विलीन

 

मारवाड़ी भवन में 100 से अधिक संस्थाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की 

सामाजिक संगठनों, परिवारजनों एवं इष्ट-मित्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी भागचंद पोद्दार का शनिवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन से सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। रविवार को मारवाड़ी सहायक समिति के सान्निध्य में मारवाड़ी भवन के नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु रखा गया, जहां 100 से अधिक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं 500 से ज्यादा सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

समाजसेवी भागचंद पोद्दार का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, परोपकार और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। वे नि:स्वार्थ भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु सदैव सक्रिय रहे। व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही तथा वे किसी भी विवाद को समाज एवं व्यापार हित में सहजता से सुलझाने का प्रयास करते रहे। समाज को एकजुट बनाये रखने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

पोद्दार जी द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और सहयोग की जो अलख जगाई गई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनका सरल स्वभाव, उदार हृदय और सेवा-भाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक मार्गदर्शक, हितैषी एवं सच्चे सेवक को खो दिया है, जिसकी क्षति अपूरणीय है। प्रात:काल से ही सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

दोपहर 12 बजे फूलों से सजे रथ पर उनकी बैकुंठी शव यात्रा निकाली गई, जिसमें परिवारजनों सहित विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। 
शव यात्रा का मार्ग भुइयां टोली, अग्रसेन पथ, श्री श्याम मंदिर मार्ग, बंशीधर अडूकिया, बकरी बाजार, नॉर्थ मार्केट, ईस्ट मार्केट होते हुए गौशाला चौक से मारवाड़ी भवन पहुंचा। वहां पूर्व से उपस्थित सैकड़ों सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मारवाड़ी भवन से पार्थिव शरीर को हरमू स्थित मुक्ति धाम ले जाया गया, जहां उनके पुत्र पवन पोद्दार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार संपन्न कराया। 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुरेश चंद अग्रवाल, पवन शर्मा, विनोद जैन, श्याम सुंदर बजाज, प्रमोद सारस्वत, ललित पोद्दार, कामख्या सिंह, मुकेश अग्रवाल, सुनील बजाज, गोवर्धन गाड़ोदिया, अंजय सरावगी, बबलू हरित, प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज बजाज, जुगल किशोर मारू, विष्णु सेन, राज कुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, विनय सरावगी, कौशल राजगढ़िया, निर्मल बुधिया, अरुण बुधिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, बसंत मित्तल, प्रेम कटारुका, पवन बजाज, अंचल किंगर, सज्जन सराफ, रतन मोदी, सुरेश सरावगी, संजीव विजयवर्गीय, अजय मारू, जय सिंह यादव, आदित्य मल्होत्रा, डॉ. रमन, महुआ मांझी, मुकेश काबरा, कुणाल आजमानी, मनीष सराफ, अशोक पुरोहित, विष्णु अग्रवाल, संजय सराफ, मनीष लोधा, प्रदीप राजगढ़िया, मुकेश मित्तल, संतोष जैन, डॉ. खेतान, अमरचंद बेगानी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। 

इन संस्थाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, दिगंबर जैन पंचायत, खंडेलवाल सभा, विजयवर्गीय समाज, मारवाड़ी युवा मंच, सेन समाज, श्री राम लला पूजा समिति, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, फेडरेशन चेंबर आॅफ कॉमर्स, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, हरियाणा संघ, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री हनुमान मंडल, श्री राणी सती मंडल, श्री धनधान्य शक्ति प्रचार मंडल, श्री शाकंभरी सेवा समिति, श्री जीण माता सेवा समिति, ओसवाल सभा, मारवाड़ी महिला मंच, महिला समर्पण शाखा, राजस्थान मित्र मंडल, श्याम संघ, श्याम परिवार, मारवाड़ी व्यायामशाला, रांची गोशाला न्यास, सी.ए. एसोसिएशन सहित अनेक संस्थाएं शामिल रहीं। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सचिव विनोद जैन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse