टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान सेवा संस्थान ,रांची एवं जीवन प्रबंधन समूह द्वारा एक अभिनव अनुष्ठान रांची में 12 जनवरी 2026 को डिबडीह स्तिथ द कार्निवाल में होने जा रहा है। श्री हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर व उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बताया की आयोजन में लोगो को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण कार्ड का आज विमोचन किया गया।
रांची के सभी धार्मिक सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों सहित सदस्यों को आयोजन में आमंत्रित करने के लिए श्री हनुमान सेवा संस्थान की ओर से उन्हें निमंत्रण कार्ड दिया जायेगा। जिसमें आयोजन से संबंधित सारी विस्तृत जानकारी का लाभ समयानुसार लोग ले सके।
निमंत्रण कार्ड से कार्यक्रम में आने का आमंत्रण सभी माननीय मंत्री, सांसद, विधायक पूर्व पार्षद को भी दिया जायेगा। इसके अलावा राज्य के कई स्कूलों और कॉलेज के युवा साथियों को भी आयोजन में आमंत्रित किया जायेगा। एक शाम युवाओं के नाम का यह कार्यक्रम बड़े ही भव्य और विशाल रूप में मनाया जायेगा।
श्री हनुमान सेवा संस्थान के संस्थापक और दुनिया में सवाकरोड़ श्री हनुमान चालीसा पाठ के मुख्य प्रेरक पंडित विजय शंकर मेहता आगामी 12 जनवरी को रांची में युवा दिवस के अवसर पर जीवन अध्यात्म और अध्यात्म के जरिए स्वयं समाज राष्ट्र में अनुशासन विषय पर अपने व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर पंडित विजय शंकर मेहता जी का हम सभी को सारगर्भित उदबोधन प्राप्त होगा।
रांची में यह कार्यक्रम विगत 15 वर्षों से हो रहा है। मीडिया प्रभारी इंद्रजीत यादव ने रांची के सभी जनमानस से आग्रह किया है कि 12 जनवरी 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम में संध्या 6 बजे से 9 बजे तक सपरिवार ईस्ट मित्रों के संग पधार कर एक शाम युवाओं के आयोजन को पंडित विजय शंकर मेहता जी के सारगर्भित उदबोधन के साथ अवश्य सुने एवम उसका लाभ उठाएं।
बिमोचन कार्यक्रम में राकेश भास्कर, प्रमोद सारस्वत, वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, इंद्रजीत यादव, राज किशोर सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, चंदन बनर्जी, बिमलेश कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत और मीडिया प्रभारी इंद्रजीत यादव ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse