श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 246 वें भंडारा महाप्रसाद का वितरण

 

4 हजार भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद 

मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, 10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 246 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। 

आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के अध्यक्ष प्रिया लाखोटिया एवं सचिव पूजा बुधिया एवं सदस्यों एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगायी गयी। 

महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलू चना सब्जी, केसर युक्त खीर, एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाये मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। 

श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश भगत, सुरेश चौधरी, अंजनी अग्रवाल, दीपेश निराला, धीरज गुप्ता, परमेश्वर साहू, हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse