क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में अब नहीं खेल सकेंगे शमी!

 

क्या मोहम्मद शमी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे हो गये बंद? इस पूर्व आॅलराउंडर ने दिया जवाब 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय आॅलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे अभी भी खुले हैं। शमी को 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है जिसके बाद से ही उनके करियर को लेकर अटकलें एक बार फिर शुरू हो गयी हैं। 

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे शमी 

शमी आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। हालांकि, कई महीनों तक टीम से बाहर रहने के बावजूद इरफान को लगता है कि शमी में अभी भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की क्षमता है। इरफान ने कहा, सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी की हो रही है। 

उनका भविष्य क्या है? वो कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए। उन्होंने 450-500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जो एक बहुत बड़ी संख्या है। अगर आपने 400 से ज्यादा विकेट लिये हों और फिर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए और आपकी फिटनेस पर सवाल उठने लगें तो ऐसा सबके साथ होता है। जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं आपको खुद को साबित करते रहना होगा। 

घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम 

राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के बाद से शमी घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने मौजूदा सीजन में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में 200 से अधिक ओवर फेंके हैं और कुल 47 विकेट लिए हैं। 

विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल के लिए सात पारियों में 15 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के बाद शमी रणजी ट्रॉफी के शेष मैचों में खेलेंगे जिसके बाद आईपीएल शुरू होगा जहां वह लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse