टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-7 अंतर्गत गाड़ीगांव, पाहनटोली, खेलगांव में आयोजित की गई। जिसमें वार्ड-7 में व्याप्त समस्याओं जैसे पानी की दिक्कत, सड़क की दिक्कत, नाली का अभाव, नियमित झाड़ू नहीं लगना तथा नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं होना जैसी दर्जनों समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।
साथ ही आगामी रांची नगर निगम चुनाव हेतु फोरम की ओर से अपनी कार्ययोजना बनाई गई। यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है और यहां एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी, अपार्टमेंट्स, खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी, आनंद विहार, अयोध्यापुरी, हरित विहार, सैनिक कॉलोनी, कृष्णा विहार और होटवार क्षेत्र में स्थित विभिन्न बस्तियां आती हैं।
बैठक की संयोजकता शिवानी लता ने की और बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी के अलावा वार्ड-7 के स्थानीय वार्ड संयोजक अमरनाथ चौबे, सहसंयोजक रंजय कुमार पाठक, मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, इंदु सुषमा तिग्गा, गौतम कुमार पांडेय, सुजीत कुमार पांडेय, छोटी देवी, श्री कुमारी, मंजू देवी, उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse