एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जी राम जी बिल पर सोनिया गांधी के वीडियो मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मनरेगा कानून के पीछे सोनिया गांधी जी की सोच बहुत दूरदर्शी थी।
यह योजना उन मजदूरों के लिए थी जो पलायन करने पर मजबूर है, मजदूरों के लिए, ग्राम पंचायत के लिए और ग्रामीणों लोगों के लिए थी।मनरेगा योजना कांग्रेस की योजना नहीं बल्कि देश की योजना थी।मनरेगा कानून मांग आधारित था लेकिन मोदी सरकार ने इसे सप्लाई आधारित बना दिया है।
मोदी सरकार मनरेगा कानून समाप्त कर मनरेगा कानून पर बुलडोजर चला दिया।उन्होंने न सिर्फ महात्मा गांधी का अपमान किया है,बल्कि हमारे ग्रामीण इलाकों में करोड़ों लोगों को रोजगार के अधिकार से भी वंचित कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse