एबीएन डेस्क। अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अब रेल यात्रियों को टिकट मिलने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब आपको ऑफलाइन टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन जाकर लंबी लाइन लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो आपको बता दें कि अब आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर भी रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पोस्ट ऑफिस से भी रेल टिकट बुक करने की सुविधा दी है। इस खास सुविधा की पहल रेलवे की टिकट बुकिंग देखने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने की है। ये सुविधा रेलवे की आधुनिकीकरण योजना का एक हिस्सा है, जिसके तहत पोस्टल डिपार्टमेंट की मदद से पोस्ट ऑफिस में ट्रेन आरक्षण की सुविधा शुरू की जा रही है। रेलवे की जबरदस्त पहल रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस खास पहल की शुरुआत अभी उत्तर प्रदेश से की जा रही है, जिसके तहत लगभग 9147 पोस्ट ऑफिस में टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को टिकट बुक कराने में काफी सुविधा मिलेगी। अब ऑफलाइन टिकट बुक करने वालों को स्टेशन और एजेंटों के पास जाना नहीं पड़ेगा। इस नई पहल या सुविधा का लाभ सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों में रहने वालो लोगों को होगा। अब दूर-दराज के गांवों और रिमोट लोकेशन में रहने वालों को भी ट्रेन में रिजर्वेशन कराने में सुविधा प्राप्त होगी। अपने पास के पोस्ट ऑफिस से कोई भी आसानी से अपना टिकट प्राप्त कर सकेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse