एबीएन डेस्क, रांची। एचईसी के कामगारों ने प्रबंधन की अपील को ठुकरा दिया और शनिवार को प्लांटों का उत्पादन ठप करा दिया। प्लांटों के कुछ शॉपों में दोपहर तक काम हुआ, लेकिन दोपहार के बाद पूरी तरह उत्पादन ठप हो गया। कामगारों का कहना है कि प्रबंधन ने अपील की है। अपील में स्पष्ट नहीं है कि सात माह के बकाया का भुगतान कैसे होगा? प्रबंधन को यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करनी चाहिए थी। वार्ता के बाद समझौता कर आदेश जारी करना चाहिए। लेकिन प्रबंधन ने अपील जारी कर कुछ कामगारों को दिग्भ्रमित किया है। इसका विरोध होगा। कामगारों ने प्रबंधन के अपील की प्रति भी जलायी और सोमवार को एचईसी मुख्यालय का घेराव करने की घोषणा की। शुक्रवार को प्रबंधन की ओर से अपील करने के बाद शनिवार को तीनों प्लांटों में कामगारों ने उत्पादन करना शुरू किया। वहीं कई शॉप में अपील का विरोध करते हुए कर्मियों ने कार्य को ठप करा दिया। वहीं इस बाबत प्रबंधन और कर्मियों ने अलग-अलग दावे भी किए। प्रबंधन का कहना है कि एचएमटीपी में कर्मियों ने कार्य किया, एचएमबीपी के कई शॉप में कार्य हुआ। एफएफपी में कर्मियों ने कई शॉप में मशीन को बंद कर कार्य को ठप करा दिया। एचएमटीपी प्रबंधन ने कहा कि कार्य ठप करने का प्रयास किया गया, लेकिन मशीन चालू रही और उत्पादन हुआ। वहीं, प्रबंधन की अपील का विरोध कर रहे कर्मियों का कहना है कि एचएमटीपी में दोपहर एक बजे तक कार्य हुआ, इसके बाद दूसरी शिफ्ट में कार्य को बंद करा दिया गया। वहीं, एफएफपी और एचएमबीपी में मशीन चालू करने के बाद कार्य को बंद कराया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse