रांची : झारखंड में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। शुक्रवार को राजधानी रांची से 368 संक्रमित समेत झारखंड से कुल 694 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही झारखण्ड में कुल पॉजिटिवV केस 125585 हो गया। जिसमें वर्तमान में 3908 सक्रिय मामले हैं। वहीं 120562 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से 1115 अपनी जान गवां चुके हैं। संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार भी चिंतित है। लगातार मास्क चेकिंग अभियान के साथ-साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जांच के लिए अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। राज्य के कई नेता और अधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse