टीम एबीएन, रांची। जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिक ने शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने करमटोली चौक पर संयुक्त जांच अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट का उपयोग कर रहे तथा बिना मास्क के वाहन चलाने वाले वाहनों के चिन्हित कर मोटरवाहन अधिनियम की धारा 179 के तहत दण्ड शुल्क वसूला। अभियान के दौरान वाहन संबंधी कागजात जैसे प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, लाइसेंस की जांच की गयी। इसमें 21 वाहनों से 1,77,150 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गये। रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि उक्त कार्रवाई समय-समय पर नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही सभी से आग्रह किया कि सभी मोटरवाहन चालक-मालिक सरकारी अधिसूचना का पालन करें। वाहन चलाते हुए हेलमेट के साथ साथ मास्क का प्रयोग करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse