कोडरमा। अभ्रख व्यवसाय को पुनर्जीवित करने ओर बेरोजगार मजदूरों को रोजगार के लिए जिले में अभी अभी हजारों स्क्रैप माइका मजदूरों का आंदोलन खत्म ही हुआ था की दूसरी तरफ झुमरी तिलैया जैन मंदिर झुमरी तिलैया की निवासी दीपा खाटूवाला ने उपायुक्त को एक पत्र लिखकर शहर के सुभाष चौक पर लगे बोर्ड अभ्रख नगरी में आपका स्वागत है उसे यह कहते हुए उखाड़ कर फेंक देने की मांग की है की यदि अभ्रख व्यवसाय गैरकानूनी है तो बोर्ड बोर्ड पर अंकित अभ्रख नगरी कानूनी नही हो सकता। व्यवसाय के बंद होने की व्यवस्था से व्यथित खाटूवाला ने पत्र में आगे लिखा है कि अभ्रक व्यवसाय पर 2 साल से भारी संकट आ गया है जबकि पिछले 100 वर्षों से यह व्यापार कोडरमा में हो रहा है। अबरख कोडरमा जिले की शान है और हमारा गौरव है लाखों लोगों की रोजी रोजगार इस पर निर्भर है अचानक से इस व्यापार को गैरकानूनी करार कर दिया जा रहा है न जाने कितनी चीजें हैं जिसमें अभ्रख का उपयोग होता है पूरा जिला जिसमें जो लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं भुखमरी के कगार पर खड़ा है। एक तरफ तो बेरोजगारों को रोजगार देने की बात होती है और दूसरी तरफ रोजगार को छीन कर बेरोजगार किया जा रहा है। आपसे निवेदन है कि सरकार ही इस व्यवसाय के लिए कानून बनाएगी। हम आम जनता तो नहीं बनाएंगे। इसलिए जो भी रेवेन्यू सरकार को लेना है ले जिससे कानूनी तरीके से सारा काम हो अर्भ्ख व्यापारी सब कुछ जैसे टैक्स या रेवेन्यू जो भी नियम कानून है करने को तैयार हैं। इसलिए आपसे सविनय निवेदन है कि कृपया करके आप नियम कानून बनाए जिसे सुनकर व्यापार हो सके और अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारे जिले में सुभाष चौक पर एक बोर्ड लगा है जिसमें लिखा है कि अबरख नगरी झुमरी तिलैया में आपका स्वागत है कृपया करके तब तक इस बोर्ड को उखाड़ दीजिए क्योंकि जो चीज सरकार की नजरों में गैरकानूनी है उसे वह बोर्ड के रूप में कैसे लगा सकती है जितनी जल्दी हो आप इस पर कार्रवाई करिए कम से कम हमें यह तो नहीं लगेगा कि गैरकानूनी काम सिर्फ हमारे लिए ही है सरकार की जिम्मेदारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse