एबीएन डेस्क, रांची। बढ़ती आबादी के साथ ही राजधानी की सड़कों पर गाड़ियों का आवागमन भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में राजधानी में पैदल चलनेवाले लोगों को रोड पार करने में काफी परेशानी होती है। अब लोगों को इस समस्या से राहत मिलने वाली है। वहीं, दो नए फुटओवर ब्रिज का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जुडको ने टेंडर निकाला है। चर्च कांप्लेक्स स्थित फुट ओवर ब्रिज को अपग्रेड करने के लिए भी टेंडर निकाला गया है, जिसके तहत तीनों ही ब्रिज में एस्केलेटर की सुविधा भी मिलेगी। इस काम के लिए 10.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बताते चलें कि समस्याओं से बचाने के लिए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिसका डीपीआर तैयार हो गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse