मेदिनीनगर। झारखंड की बहु कृतिका प्रशांत त्रिपाठी को यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने बधाईयां दी है। बधाई देनेवालों में यूथ कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, कुमार राजा, आलोक तिवारी, अभय तिवारी, हिमांशु गुप्ता समेत कई लोगों का नाम शामिल है। कांग्रस नेताओं ने कहा कि इनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन काफी मजबूत होगा। कृतिका प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये दायित्व का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। संगठन में सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर भी कार्य करेंगे। मालूम हो कि पूर्व में छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संघर्ष करनेवाले युवा नेत्री कृतिका अब झारखंड में भी कांग्रेस का परचम लहरायेगी। यही वजह है कि पूर्व में झारखंड में प्रदेश नेतृत्व के लिए दिल्ली में हुए साक्षात्कार के लिए जब राज्य की युवा टीम को आमंत्रित किया गया था तब उसमें एक नाम कृतिका त्रिपाठी का भी था। मेदिनीनगर के रजवाडीह निवासी स्व श्याम बिहारी त्रिपाठी के पाते एडवोकेंट प्रशांत त्रिपाठी से कृतिका की शादी हुई है। तब से वह झारखंड कांग्रेस की सदस्यता लेने के साथ यहीं से राजनीति पारी शुरू की है। कृतिका के ससुर एडवोकेट स्व गजेंद्रनाथ त्रिपाठी का रजवाडीह में बीएड कॉलेज, डालटनगंज में त्रिपाठी मेंशन सहित रांची में कई प्रतिष्ठान है। जिसका संचालन कृतिका के पति प्रशांत त्रिपाठी करते हैं। प्रशांत के बड़े दादा जाने माने अधिवक्ता स्व सचिदानंद त्रिपाठी एकीकृत बिहार विधानसभा में डालटनगंज से विधायक थे। अपने दादा स्व श्यामबिहारी त्रिपाठी एक सफल व्यवसायी थे। एक दादा एडवोकेट स्व प्रेमचंद त्रिपाठी बार काउंसिल रांची के चेयरमैन थे। एक दादा एडवोकेट स्व रामधारी त्रिपाठी के नाम पर रजवाडीह हाई स्कूल है। कृतिका के पिता संजीत पांडेय के गढ़वा जिला के सेमोरा गांव के रहनेवाले हैं। वे अंबिकापुर में सरकारी अधिकारी हैं। मां सरिता पांडेय अंबिकापुर कोर्ट में जाने माने अधिवक्ता हैँ। कृतिका का ननिहाल मामा-मामी भी काफी सुशिक्षित व सेवा में ओहदेदार हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse