रांची। लापुंग थाना क्षेत्र में हुए बुधिया एजेंसी के सेल्समैन गौतम सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अपराधी कुश कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी के पास से एक कार्बाइन और देसी कट्टा बरामद किया गया है। कुश कुमार सिंह उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़ा हुआ था। गौतम हत्याकांड में सुरेश मुंडा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। चार दोस्तों ने मिलकर गौतम की हत्या की थी। दरअसल, गौतम सिंह की कंपनी से पूर्व में गिरफ्तार सुरेश मुंडा ने एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। अवधि पूरा होने के बाद उसने कंपनी को बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था। इसके बावजूद वह लगातार गौतम से एनओसी मांग रहा था। लेकिन, गौतम बकाया राशि का भुगतान करने के बाद ही एनओसी देने पर अड़ा था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सेल्समैन की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। इसके लिए एक विशेष गठित टीम कॉल डिटेल के आधार पर अपराधियों तक पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse