जमशेदपुर में विमेन योगासन प्रतियोगिता का शानदार आगाज

 

टीम एबीएन, रांची। अस्मिता खेलो इंडिया विमेन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी सेंटर, काशीडीह, जमशेदपुर में रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के द्वारा योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वधान में आयोजित हुई। योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा दास साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष एवं स्पोर्ट एडवाइजरी कमिटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पतंजलि चिकित्सालय जमशेदपुर के चिकित्सक डॉक्टर मनीष डोडिया, योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी, एसोसिएशन के राज्य सलाहकार एवं महासचिव चंदू जी मौजूद थे।

इस योगासन प्रतियोगिता में 350 से अधिक बालिकाओं ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष अधिक आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट और आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में प्रतिभागियों ने भागीदारी की जिसने रांची जिलों योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तरफ से रांची के मोक्ष मंत्रा योग  के यशस्वी सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल, मनोरमा योगा क्लास के श्रेया कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 

जिसके रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू सचिव डॉ एस.के घोषाल, सह सचिव  आर्य प्रहलाद भगत, पूजा सिंह, राहुल रंजन, सोनाली सरकार, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, कोमल, ऊषा शर्मा, ऋषि रंजन, अजय ने बच्चियों के सफलता पर शुभकामनाएं दी। इस जानकारी को मोक्ष मंत्रा योग के निदेशक राहुल रंजन और मनोरमा योगा क्लास के निदेशक पूजा सिंह ने शुभ कामनाएं देते हुए दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse