बुढ़मू : बंगाली डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, सनसनी

 

  • झारखंड में डॉक्टर्स भी महफूज नहीं! अपराधियों ने बंगाली डॉक्टर को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

टीम एबीएन, रांची। रांची के बुढ़मू इलाके में एक चिकित्सक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक डॉक्टर क्लिनिक से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में दो आरोपियों ने अचानक हमला कर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया

इलाके में उन्हें बंगाली डॉक्टर के नाम से जाना जाता था। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या एक विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी तहकीकात कर रही है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse