एबीएन डेस्क। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। इस बीच फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा ने एक डराने वाला अनुमान लगाया है। फर्म ने अमेरिकी ट्रेंड से तुलना करते हुए कहा है कि यदि भारत में भी वैसी ही तेजी देखने को मिलती है तो हर दिन 3 मिलियन यानी 30 लाख तक नए केस आ सकते हैं। उनका कहना है कि यदि द. अफ्रीका जैसा ट्रेंड रहा तो प्रतिदिन नए केसों की संख्या 7 लाख 40 हजार तक हो सकती है। इससे पहले आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने भी अपने अनुमान में पीक के दौरान देश में 4 से 8 लाख तक नए केस आने की बात कही है। नोमुरा ने कहा कि तीसरी लहर के चलते भारत की आर्थिक ग्रोथ कमजोर हो सकती है, जिसमें फिलहाल सुधार देखने को मिला है। यही नहीं महंगाई में भी इजाफा हो सकता है, जिससे निपटने के लिए आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफा किया जा सकता है। नोमुरा ने अपने अनुमान में कहा है कि भारत, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में कुल आबादी के 45 फीसदी के बराबर ही टीकाकरण हुआ है। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैलने का रिस्क है और इससे अस्पतालों पर दबाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि भारत में लगातार दो दिनों से नए केसों का आंकड़ा 1 लाख के पार जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse