वंदे मातरम् गीत से उसकी आत्मा अलग कर दी गयी : पीएम

 

  • PM मोदी का बड़ा बयान - वंदे मातरम् के टुकड़े किये गये, गीत की आत्मा अलग कर दी गयी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 1937 में वंदे मातरम् को तोड़ दिया गया था और इसके विभाजन से ही देश के विभाजन के बीज पड़ गए थे। इस मौके पर उन्होंने स्पेशल टिकट और सिक्का भी जारी किया है।  

1937 की घटना का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् से जुड़े एक अहम मुद्दे पर चर्चा करना आवश्यक है। उन्होंने याद दिलाया कि आजादी की लड़ाई में इस गीत की भावना ने पूरे राष्ट्र को प्रकाशित किया था। 

लेकिन दुर्भाग्य से 1937 में वंदे मातरम् के महत्वपूर्ण पदों को उसकी आत्मा के एक हिस्से को अलग कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने इस विभाजन को गहरे दुःख का विषय बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत को तोड़कर उसके दो टुकड़े कर दिये गये, जिसने आगे चलकर देश के विभाजन की नींव रखी।

गीत की आत्मा अलग कर दी गई

पीएम ने जोर देकर कहा कि वंदे मातरम् की आत्मा को ही अलग कर दिया गया था। यह बयान उस ऐतिहासिक बहस की ओर इशारा करता है जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 1937 में वंदे मातरम् के कुछ छंदों को राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया था, जबकि कुछ अन्य छंदों पर विवाद होने के कारण उन्हें हटा दिया गया था।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर वंदे मातरम् के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस गीत का मूल भाव ही मां भारती की सेवा और आराधना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse