टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के दसवीं कक्षा के छात्र भास्कर मिश्रा ने बंगलोर में द क्वान्टम एज बिगिन्स, पोटेंशियल एंड चैलेंजेज विषय आयोजित हुए राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान सेमिनार में झारखंड राज्य की ओर से भाग लिया।
यह सेमिनार 30 अक्टूबर को बंगलोर के विश्वेसरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम में आयोजित किया गया था। आज प्रदर्शनी से लौटने के बाद विद्यालय प्रार्थना सभा में भास्कर मिश्रा का विद्यालय में अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पदक प्रदान किये गये।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की सलाह दी। श्री सिन्हा ने भास्कर मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय के अन्य बच्चों को भी इसी प्रकार किसी न किसी गतिविधि में भाग लेना चाहिए।
श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए शिक्षक डॉ एन के पांडेय को भी पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse