भारत ने आस्ट्रेलिया का चौथा टी-20 हराया, सीरीज में 2-1 से आगे

 

भारत ने आस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में हराया 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने आस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। 

बता दें कि, कैरारा में खेले गये चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाये। जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर आलआउट हो गयी। 

भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान आस्ट्रेलिया अपने घर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर आलआउट हो गयी।

इससे पहले आस्ट्रेलिया 2022 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 के स्कोर पर आलआउट हो गयी थी। वहीं, भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्व डिफेंड किया। इससे पहले 2020 में भारत ने 162 रनों का लक्ष्य डिफेंड किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse