स्टेडियम फंड घोटाले में जेएससीए अध्यक्ष को ईडी का समन

 

जेएससीए के अध्यक्ष को ईडी का समन, 196 करोड़ के स्टेडियम फंड में घोटाले की जांच तेज 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में एक दशक से भी अधिक पुराना वित्तीय अनियमितताओं मामले में जांच जारी है। रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में हुई कथित भारी गड़बड़ियों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में, ईडी ने जेएससीए के अध्यक्ष को समन भेजकर 11 नवंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है। 

यह पूरा मामला रांची के धुर्वा में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स) के निर्माण से जुड़ा है। मुख्य आरोप यह है कि स्टेडियम निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मिले करीब 196 करोड़ रुपये के फंड में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गयी थी। 

पूर्व रणजी खिलाड़ी उज्ज्वल दास और शेषनाथ पाठक ने सबसे पहले इस मामले को उठाया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि स्टेडियम निर्माण का शुरुआती बजट काफी कम था, जो बाद में बढ़कर लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो अनियमितताओं की ओर इशारा करता है। 

उन्होंने तत्कालीन जेएससीए अध्यक्ष (दिवंगत) अमिताभ चौधरी, पूर्व सचिव राजेश वर्मा और पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंदो मुखर्जी समेत कई अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse