टीम एबीएन, रांची। कोविड संक्रमण को देख चर्च प्रशासन ने अगले आदेश तक चर्च को बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रांची पेरिश प्रिस्ट जेएम तोपनो ने शुक्रवार को पत्र जारी किया। जिसमें कहा कि झारखंड सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार रविवार को चर्च में आराधना संपन्न करना असंभव है। इसलिए नौ जनवरी रविवार से संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च और रांची के सभी आराधनालय, यूनिट अगले आदेश तक बंद रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की विधि का प्रसारण रविवार सुबह आठ बजे से चर्च के यू ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। 16 और 23 को होने वाली आमसभा व चुनाव स्थगित दूसरी ओर चर्च प्रशासन ने 16 जनवरी को होने वाली वार्षिक आमसभा व 23 जनवरी को होने वाले पास्तरेत चुनाव सत्र 2021-22 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में सीएनआई चर्च छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के ने सभी पेरिश पुरोहितों, सचिव के नाम से पत्र जारी करते हुए सभी तरह के धार्मिक आयोजन व कार्यक्रम को स्थगित करने का दिशा-निर्देश भी जारी किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse