मृत्यु नव जीवन का प्रवेश द्वार : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद

 

टीम एबीएन, कांटा टोली (रांची)। आज काथलिक कलीसिया के ख्रीस्त विश्वासियों ने सभी मृतक विश्वासियों का स्मरण किया एवं उनके आत्मा शांति के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित किया। प्रियजनों की कब्रों में पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने कांटा टोली में स्थित कब्रस्तान पर मिस्सा बलिदान अर्पित कर मृत आत्माओं की अनंत शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।

काथलिक कलीसिया के विश्वास के अनुसार मृत्यु के साथ ही सबकुछ का अंत नहीं होता क्योंकि ईश्वर द्वारा आत्मा अमर सृष्ट की गई है। इसलिए मृत्यु के पश्चात भी आत्मा का नाश नहीं होता बल्कि वे नव जीवन में प्रवेश करते हैं एवं ईश्वर के साथ सदा सर्वदा के लिए जीते रहते हैं। प्रत्येक वर्ष 02 नवंबर को सभी मृतकों का स्मरण किया जाता हैं एवं ऐसी आत्माओं के लिए विशेष प्रार्थना किया जाता है जिनको अभी तक पूर्ण पवित्रा प्राप्त नहीं हुई है और वे स्वर्ग राज्य में प्रवेश नहीं कर पाए हैं। 

इसी अवसर पर आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने कांटा टोली में स्थित कब्रस्तान में सभी मृत विश्वासियों के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया।  उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रभु येसु ख्रीस्त स्वयं पुनरुत्थान एवं जीवन हैं। यदि हम उन पर विश्वास करते हुए जीवन निर्वाह करते हैं तो हम मृत्यु के पश्चात नव जीवन में प्रवेश करेंगे। 

हमारा यहाँ इकठ्ठा होना हमारे इसी विश्वास को प्रदर्शित करता है कि मृत्यु के पश्चात भी हमारे प्रियजनों से हमारा संबंध टूटा नहीं है। बल्कि इसी विश्वास के साथ हम सभी जीवन जीते हैं कि हम भी मृत्यु पर्यंत पुनरुत्थान में प्रवेश करेंगे एवं सदा सर्वदा के लिए ईश्वर के राज्य में निवास करेंगे।" आज विशेष तौर पर कब्रों को फूलों से सजाया गया है और मृत विश्वासियों के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित किया गया। 

परम प्रसाद के बाद महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने जल की आशीष की एवं उसी पवित्र जल से मिस्सा बलिदान के दरम्यान ही कब्रों पर छिड़काव कर कब्रों की आशीष भी की गई। मिस्सा बलिदान के अंत में कब्रस्तान की साफसफाई का काम कराने वाले सभी सदस्यों को शॉल ओड़ा कर एवं फूल गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मृत प्रियजनों के स्मरण दिवस पर रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, संत मेरिस महा गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फा o आनंद डेविड खलखो फाo अनिम प्रकाश इन्दवार लालपुर के पल्ली पुरोहित, फाo रोशन टोप्पो, फाo जॉर्ज मिंज, फाo नीलम तीड़ू, फा o प्रफुल्ल टोप्पो अन्य पुरहितगण एवं हज़ारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse