एचईसी के कामगार काम पर लौटे, यह ऐतिहासिक : सुबोधकांत सहाय

 

टीम एबीएन, रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि बकाए वेतन भुगतान की मांग को लेकर विगत एक माह से भी अधिक से टूल डाउन स्ट्राइक कर रहे एचईसी के कामगारों ने कारखाना के हित में हड़ताल वापस लेने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। एचईसी प्रबंधन को कामगारों के इस निर्णय की सराहना करते हुए उनका समुचित सम्मान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने प्रबंधन की अपील को स्वीकार करते हुए कारखाना के अस्तित्व को बचाने के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। अब प्रबंधन भी कामगारों से किए गए वायदे के प्रति संवेदनशील रहे। एचईसी के कामगारों में इतनी क्षमता है कि वह उत्पादन लक्ष्य को भी हासिल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगा। उन्होंने एचईसी प्रबंधन को भी आगाह किया कि कामगारों ने प्रबंधन की अपील को सहर्ष स्वीकार करते हुए जिस प्रकार हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया, उसी प्रकार कामगारों से किए गए वायदे से प्रबंधन कभी पीछे न हटें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse