टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का दो दिवसीय विधिक सहायता सह प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन धुर्वा सेक्टर 2 के शालीमार बाजार में झारखंड के प्रदेश प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।
मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा छठव्रतियों की सुविधा हेतु संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण भी किया। घाट पर आये हुए श्रद्धालुओं के बीच विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी बांटा गया।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी। इस शिविर में गुंजन सिंह, नीरज सिंह, संतोष पाल, मनीष सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse