एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया ने भारत को वर्षा से बाधित पहले वनडे मुकाबले में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बारिश के कारण चार बार मैच को रोकना पड़ा जिस कारण इसे 26-26 ओवर कराने का फैसला किया गया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। आस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श की शानदार पारी के दम पर 21.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही भारत का वनडे में लगातार आठ मैच जीतने का सिलसिला टूट गया। इस साल यह पहली बार है जब भारत को वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरी थी, लेकिन गिल को वनडे कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में हार मिली। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में बल्ले के अलावा गेंद से भी दम दिखाया और मैच अपने नाम करने में सफल रही।
रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उतरने के साथ ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, रोहित का यह 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और वह इतने मैच खेलने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ ने ही 500 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse