टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जानकारी के अनुसार, रांची और आदित्यपुर नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित रहेगा।
वहीं गिरिडीह में मेयर की सीट अनुसूचित जाति (एससी) को और हजारीबाग में पिछड़ी जाति (ओबीसी) को मिलेगी। बाकी के 5 नगर निगम- देवघर, धनबाद, चास, मेदिनीनगर और मानगो- अनारक्षित रहेंगे। राज्य सरकार ने हाल ही में नगरपालिका निर्वाचन नियमावली में संशोधन किया है, जिसके बाद नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती, इसलिए 9 में से 4 मेयर पदों को ही आरक्षित रखा गया है।
क वर्ग से एक नगर निगम (रांची) आरक्षित किया गया है, जबकि ख वर्ग से तीन निगम आदित्यपुर, गिरिडीह और हजारीबाग को आरक्षण की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, जिन वार्डों में किसी वर्ग की आबादी 1% से कम है, वहां उस वर्ग के लिए आरक्षण नहीं होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse