घाटशिला उपचुनाव : ये 40 स्टार प्रचारक करेंगे भाजपा का प्रचार

 

भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कई दिग्गज नेता करेंगे प्रचार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय नेतृत्व ने 40 स्टार प्रचारकों की भव्य सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में देश और प्रदेश के दिग्गज नेताओं को शामिल कर अपनी रणनीति और मजबूत बनायी है। 

सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी सहित केंद्रीय स्तर के अन्य वरिष्ठ नेता प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे। 

प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधुकोड़ा भी जनता के बीच प्रचार करेंगे। पार्टी का मानना है कि उनके सक्रिय प्रचार से मतदाताओं तक पार्टी के संदेश और योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचेगी। 

भाजपा ने इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के माध्यम से पार्टी की तैयारी, रणनीति और चुनावी नेतृत्व की सक्रियता का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से जनता में विश्वास बढ़ेगा और पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने की संभावना और मजबूत होगी। 

जानकार बताते हैं कि भाजपा की यह रणनीति घाटशिला में सघन प्रचार के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को अपनी नीतियों, विकास योजनाओं और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार करने में मदद मिलेगी। पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से इस सीट पर जीत के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse