घाटशिला उपचुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा जेएलकेएम

 

जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो केंद्रीय कमेटी बैठक बुलायी घाटशिला उपचुनाव लड़ने पर सहमति 

पूरी ताकत के साथ घाटशिला उपचुनाव जेएलकेएम पार्टी चुनाव लड़ेगा, प्रत्याशी की घोषणा जल्द : देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। जेएलकेएम केंद्रीय कार्यालय तोपचांची गिरिडीह जंगल के तलहटी में केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने बैठक बुलायी। जिसमें केंद्रीय पदाधिकारी कोल्हान प्रमंडल के जिला, प्रखंड पदाधिकारी, घाटशिला के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से घाटशिला उपचुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। बहुत जल्द कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला क्षेत्र के लोग बैठक कर सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन कर पार्टी केंद्रीय कमेटी को भेजेगी, जिसे केंद्रीय कमेटी आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित करेगी।

साथ ही श्री महतो ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो चुनावी मैदान में हैं समझकर घाटशिला विधानसभा के चारों प्रखंड के 300 बूथ पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse